उत्तरी कोरिया का परीक्षण सियोल पर दबाव के लिए
दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया का नया मिसाइल परीक्षण सियोल पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से है।
दक्षिण कोरिया की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने नया मिसाइल परीक्षण, सियोल पर दबाव बनाने के उद्देश्य से किया है।
दक्षिण कोरिया की सेना ने घोषणा की है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार की सुबह भोर समय बैलिस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण किया। ज्ञात रहे कि पिछले तीन सप्ताहों के दौरान उत्तरी कोरिया ने तीन मिसाइल के परीक्षण किये हैं। उत्तर कोरिया इस साल के आरंभ से अबतक 9 मिसाइलों के परीक्षण कर चुका है। उत्तरी कोरिया का कम दूरी की मारक क्षमता वाला यह मिसाइल, जापान सागर में जाकर गिरा।
ज्ञात रहे कि उत्तर कोरिया कई बार यह घोषणा कर चुका है कि जबतक अमरीका और दक्षिणी कोरिया अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास नहीं रोकते और उसे धमकियां देना बंद नहीं करते उस समय तक वह अपनी सैन्य क्षमता को सुदृढ़ करता रहेगा।