उत्तरी कोरिया पर अधिक प्रतिबंध के लिए सुरक्षा परिषद में मतदान
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को पूर्ण बहुमत से उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध बढ़ाने के प्रस्ताव को पास कर दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रस्ताव अमरीका ने चीन सरकार के निकट सहयोग से तैयार किया था। वाशिंग्टन ने पिछले महीने बीजिंग पर उत्तरी कोरिया के परमाणु और मीज़ाइल कार्यक्रम पर नियंत्रण लगाने के लिए विफल प्रयास करने के आरोप लगाए थे।
नये प्रस्ताव के पक्ष में जो पियुंग यांग की ओर से मीज़ाइल परीक्षण के जवाब में जारी किया गया है, सुरक्षा परिषद के समस्त 15 सदस्य ने मतदान किया है।
इस प्रस्ताव में उत्तरी कोरिया के 14 लोगों तथा कोरियो बैंक और सेना की मीज़ाइल यूनिट सहित 4 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गये हैं।
हालिया दिनों में वाशिंग्टन और पियुंग यांग के बीच तनाव बहुत अधिक बढ़ गया है। वर्तमान समय में उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अमरीका की एकपक्षीय व भड़काऊ कार्यवाहियों और शत्रुतापूर्ण नीतियों के कारण कोरिया महाद्वीप में तनाव अपनी चरम पर पहुंच गया है। (AK)