मुसलमानों के विरुद्ध श्रीलंका में हिंसा बंद की जाएः कूटनयिक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42986-मुसलमानों_के_विरुद्ध_श्रीलंका_में_हिंसा_बंद_की_जाएः_कूटनयिक
कोलंबों में स्थित कई देशों के कूटनयिकों ने मुसलमानों पर किये जाने वाले अतिवादी बुद्धाइयों के हमलों को रुकवाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१७ १०:३४ Asia/Kolkata
  • मुसलमानों के विरुद्ध श्रीलंका में हिंसा बंद की जाएः कूटनयिक

कोलंबों में स्थित कई देशों के कूटनयिकों ने मुसलमानों पर किये जाने वाले अतिवादी बुद्धाइयों के हमलों को रुकवाने की मांग की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौजूद आस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिणी अफ़्रीका और कुछ अन्य देशों के कूटनयिकों ने मांग की है कि इस देश में मुसलमानों पर किये जाने वाले बौद्ध चरमपंथियों को हमलों को रुकवाया जाए।

इन देशों के कूटनयिकों ने शनिवार को कोलंबो की जामा मस्जिद में उपस्थित होकर हमलों का शिकार मुसलमानों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।  इन कूटनयिकों ने बौद्ध आक्रमणकारियों को दंडित करने की मांग की।

पिछले कुछ समय के दौरान श्रीलंका के मुसलमनों पर अतिवादी बौद्ध गुटों की ओर से हमले किये जा रहे हैं। श्रीलंका में रहने वाले मुसलमानों का कहना है कि इन हमलों के संबन्ध में अभी तक किसी व्यक्ति या गुट को पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया है।  पिछले महीने बुद्धमत के एक अतिवादी गुट के प्रमुख ने मुसलमानों की कड़ी आलोचना की थी।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की जनसंख्या 20 मिलयन है जिसमें 70 प्रतिशत बौद्ध, 12 प्रतिशत हिंदु, 9.7 प्रतिशत मुसलमान और 7.4 प्रतिशत ईसाई हैं।