उत्तरी कोरिया ने फिर एक साथ कई मीज़ाइल दाग़े
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43290-उत्तरी_कोरिया_ने_फिर_एक_साथ_कई_मीज़ाइल_दाग़े
दक्षिणी कोरिया ने सूचना दी है कि उत्तरी कोरिया ने तट से समुद्र में मार करने वाले कई मीज़ाइल फ़ायर किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने फिर एक साथ कई मीज़ाइल दाग़े

दक्षिणी कोरिया ने सूचना दी है कि उत्तरी कोरिया ने तट से समुद्र में मार करने वाले कई मीज़ाइल फ़ायर किए हैं।

दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य कमान ने एक बयान में कहा है कि उत्तरी कोरिया ने गुरुवार को एक साथ कई एंटी-शिप क्रूज़ मीज़ाइलों का परीक्षण किया है।  दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार उत्तरी कोरिया ने अपने पूर्वी तट से इन मीज़ाइलों को फ़ायर किया जो लगभग 200 किलो मीटर उड़ान भरने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी सागर में गिर गए। दक्षिणी कोरिया के ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ का कहना है कि उत्तरी कोरिया ने गंगवोन प्रांत के वॉनसन क्षेत्र से तट से समुद्र में मार करने वाले क्रूज़ मीज़ाइलों को फ़ायर किया है।

 

दक्षिण कोरिया ने अपने बयान में कहा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से किसी भी तरह की उकसावे की कार्यवाही की संभावना के चलते हमारी सेना ने सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। इस मामले में अभी तक अमरीका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हाल ही में अमरीका ने अपने युद्धपोतों यूएसएस कार्ल विंसन और यूएसएस रोनाल्ड रीगन को कोरियाई प्रायद्वीप भेजा था जिन्होंने जापान सागर में सैन्य अभ्यास किया था, जिससे चिंतित उत्तरी कोरिया ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी थी। (HN)