उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण से रूस चिंतित
रूस ने उत्तरी कोरिया के हालिया मिज़ाइल परीक्षण पर चिंता व्यक्त की है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण से बहुत चिंतित हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
मारिया ज़ाख़ारोव ने कहा कि मास्को, कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति पर गहरी नज़र रखे हुए है। उन्होंने कहा कि कोरिया मामले और उससे संबन्धित बातों के बारे मेंं मास्को, विश्व समुदाय से वार्ता के लिए तैयार है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी प्रकार कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका की ओर से किये जा रहे सैन्य प्रदर्शन को धमकी बताते हुए कहा कि इस प्रकार की बातें वार्ता की भूमिका प्रशस्त नहीं कर सकतीं।
ज्ञात रहे कि दक्षिणी कोरिया की सेना ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि गुरूवार को सुबह उत्तरी कोरिया ने "वोनसैन" नामक अपने नगर से मिससाइल का परीक्षण किया है।