दाइश की अपने गुर्गों से विश्व भर में हमलों की अपील
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने विश्व भर में अपने गुर्गों से कहा है कि वह जिस तरह भी संभव हो सके आतंकवादी हमले करें।
दाइश ने सोमवार की शाम एक ऑडियो संदेश में अपने तत्वों से कहा है कि अमरीका, यूरोप, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इराक़, सीरिया और फ़िलीपींस में हमले करें।
सोमवार को दाइश ने टेलीग्राम पर अपने चैनल में एक ऑडियो संदेश जारी किया है, इस संदेश में दाइश के तत्वों से अपील की गई है कि रमज़ान के पवित्र महीने में अपने हमलों में वृद्धि कर दें।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक रिकॉर्डिड ऑडियो संदेश है और इसमें दाइश के प्रवक्ता अबुल हसन अलमुहाजेरी की आवाज़ है।
दाइश के संदेश में दाइशी तत्वों से कहा गया है कि वे अपने पूर्ववर्ती तत्वों को आदर्श मानते हुए इन दुनिया भर के विभिन्न देशों में दाइश के दुश्मनों को निशाना बनाएं। msm