बांग्लादेश में भूस्खलन से 60 लोगों की मौत
बंग्लादेश में भूस्खलन के कारण 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि दसियों लोग लापता और घायल हैं।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 60 हो गई है जबकि कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ बांग्लादेश में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में सोमवार से शुरू होने वाली भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के कारण अबतक मरने वालों की संख्या साठ तक पहुँच चुकी है।
बंग्लादेश के आपातकालीन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई लोग लापता हैं, जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। बारिश और भूस्खलन से कई क्षेत्रों का संपर्क शहरों से कट गया है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में भूस्खलन के कारण अधिकांश मौतें रंगामती और बंदरबन के क्षेत्रों में हुई है। (RZ)