मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा रोकी जाएः विक्रमा सिंघे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने इस देश में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को तत्काल रोके जाने की बात कही है।
रनिल विक्रमासिंघे ने श्रीलंका में मुसलमानों के विरुद्ध की जा रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने गुरूवार को अपने एक संबोधन में कहा है कि हमारी सरकार, कुछ लोगों द्वारा मुसलमानों के विरुद्ध दिये जाने वाले घृणापूर्ण बयानों का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इन बयानों का उद्देश्य श्रीलंका में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को विस्तृत करना है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस ने एेसे कई लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनकी, हिंसा फैलाने में भूमिका रही है।
उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ महीनों के दौरान श्रीलंका में मुसलमानों के धर्मस्थलों और उनके व्यापारिक केन्द्रों पर हमलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है।