निर्धन बच्चे सबसे अधिक विकसित देशों मेंः यूनीसेफ़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43772-निर्धन_बच्चे_सबसे_अधिक_विकसित_देशों_मेंः_यूनीसेफ़
यूनीसेफ़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विकसित देशों में 20 प्रतिशत बच्चे निर्धनता में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १५, २०१७ २३:५९ Asia/Kolkata
  • निर्धन बच्चे सबसे अधिक विकसित देशों मेंः यूनीसेफ़

यूनीसेफ़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विकसित देशों में 20 प्रतिशत बच्चे निर्धनता में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यूनीसेफ़ ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि विकसित देशों में निर्धन बच्चों की संख्या बहुत अधिक हो गयी है और अमरीका की भी हालत बहुत बुरी हो गयी है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय बालकोष "यूनीसेफ़" ने यह रिपोर्ट जारी करके विकसित देशों में रहने वाले निर्धन बच्चों की ओर से सचेत किया है। यूनीसेफ़ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमीर देशों को अपने यहां बच्चों के निर्धनता उन्मूलन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ की बच्चों का समर्थन करने वाली संस्था की प्रमुख सारा कोक का कहना है कि अपने आप आय में वृद्धि के कारण समस्त बच्चों की स्थिति बेहतर नहीं हो सकती। उन्होंने दुनिया के 41 देशों में शोध करने के बाद अपने शोध का परिणाम पेश किया है।

इस रिपोर्ट में आया है कि अमरीका में 30 प्रतिशत बच्चे निर्धनता रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं और यह दुनिया के औसत स्तर से बीस प्रतिशत अधिक है।

यूनीसेफ़ की रिपोर्ट के आधार पर दक्षिणी और पूर्वी यूरोप तथा लैटिन अमरीकी देशों में भी निर्धन बच्चों की बड़ी संख्या है। (AK)