उत्तर कोरिया से युद्ध के परिणाम बहुत भयावह होंगेः अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43786-उत्तर_कोरिया_से_युद्ध_के_परिणाम_बहुत_भयावह_होंगेः_अमेरिका
अमेरिका के युद्धमंत्री जेम्स मैटिस ने गुरूवार को कहा कि उत्तर कोरिया के विरुद्ध युद्ध में उनका देश और उसके घटक विजयी होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया से युद्ध के परिणाम बहुत भयावह होंगेः अमेरिका

अमेरिका के युद्धमंत्री जेम्स मैटिस ने गुरूवार को कहा कि उत्तर कोरिया के विरुद्ध युद्ध में उनका देश और उसके घटक विजयी होंगे।

साथ ही उन्होंने इस प्रकार के युद्ध को क्षेत्र के आम नागरिकों विशेषकर जापानी नागरिकों के लिए भयावह बताया।

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षामंत्री ने इस देश की कांग्रेस में कहा कि अमेरिका समस्त संभावनाओं का प्रयोग करेगा ताकि इस प्रकार का युद्ध न हो और राजनीतिक ढंग से इसका समाधान हो जाये।

अमेरिका के रक्षामंत्री ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की सीमा पर तोप और प्रक्षेपास्त्र तैनात कर दिया है जिसकी मारक क्षमता दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल तक है और उनके खत्म होने से पहले संभवतः दक्षिण कोरिया की राजधानी को बहुत क्षति पहुंचेगी।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के रक्षामंत्री ऐसी स्थिति में आम नागरिकों की जानों के प्रति चिंता जता रहे हैं जब अमेरिका ने वर्ष 1945 में जापान के दो नगरों हीरोशीमा और नाकासाकी पर परमाणु बम्बारी की थी जिसमें लगभग दो लाख लोग मारे गये थे।

उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और क्षेत्र के कुछ देशों के शत्रुतापूर्ण नीति के कारण वह अपना प्रक्षेपास्त्रिक और परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा। MM