जर्मनी में आतंकवाद के ख़िलाफ़ विशाल रैली, हज़ारों लोग शामिल
-
17 जून 2017 को जर्मनी के कोलोन शहर में आतंकवाद व हिंसा के ख़िलाफ़ मुसलमानों व दोस्तों के आयोजित शांति मार्च में शामिल लोग
जर्मनी के पश्चिमी नगर कोलोन में इस्लाम के नाम पर हो रहे आतंकवाद व चरमपंथ के ख़िलाफ़ रैली निकली जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस रैली में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने भी भाग लिया।
शनिवार को कोलोन की सड़कों पर शांति मार्च के तहत यह रैली निकली जिसमें पूरी दुनिया में लोगों से आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की गयी।
इस रैली में लगभग 3500 लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में ऐसे प्लेकार्डस थे जिन पर लिखा था, “आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट हों” और “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता”।
शनिवार को आयोजित रैली में भाग लेने वालों ने कहा कि इस रैली के ज़रिए यह संदेश देना चाहते हैं कि वह चरमपंथ का समर्थन नहीं करते।
शनिवार को कोलोन में आयोजित इस रैली में जर्मनी में मुसलमानों की केन्द्रीय परिषद सहित अनेक मुस्लिम संगठनों ने भाग लिया।
जर्मनी में कुल आबादी का 5 फ़ीसद मुसलमान हैं और इस देश में मुसलमानों की कुल आबादी लगभग 40 लाख है। (MAQ/N)