लंदन में कार से फिर लोगों को कुचलने का प्रयास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43952-लंदन_में_कार_से_फिर_लोगों_को_कुचलने_का_प्रयास
लंदन में राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर मिली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ ०३:२९ Asia/Kolkata
  • लंदन में कार से फिर लोगों को कुचलने का प्रयास

लंदन में राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर मिली है।

ब्रिटेन की पुलिस ने इस ख़बर की पुष्टि की है।  पुलिस के अनसार उत्तरी लंदन में राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर है जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबकि अबतक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना लंदन में फिन्सबरी पार्क में सेवन सिस्टर्स रोड पर घटी जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि है कि अधिकारी घटनास्थल पर हैं और आपातकालीन सेवाओं को बुला लिया गया है।

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फिन्सबरी पार्क की ओर से आने एक कार ने राह चलते लोगों को रौंदने का प्रयास किया।  इस घटना में कम से कम तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

लंदन एंबुलेंस सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि सेवन सिस्टर्स रोड पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां भेजी गई हैं.

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में ब्रिटेन में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।  3 जून को हुए इसी तरह के हमले में 8 लोग मारे गए थे और 50 लोग घायल हुए थे।  तीन आतंकियों ने लंदन ब्रिज पर लोगों पर पैदल चल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी थी जबकि पास के रेस्तरां और बार में लोगों के साथ छुरेबाजी भी की गई।