लंदन में नमाज़ियों पर हमला बहुत भयावहः टेरीज़ा-मे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43958-लंदन_में_नमाज़ियों_पर_हमला_बहुत_भयावहः_टेरीज़ा_मे
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने लंदन में नमाज़ियों पर किये गए हमले को बहुत ही भयावह बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ ०७:३६ Asia/Kolkata
  • लंदन में नमाज़ियों पर हमला बहुत भयावहः टेरीज़ा-मे

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने लंदन में नमाज़ियों पर किये गए हमले को बहुत ही भयावह बताया है।

टेरीज़ा-मे ने कहा है कि लंदन के फिन्सबरी पार्क में घटने वाली घटना बहुत ही भयानक है।  उन्होंने अपने फेसबुल पेज पर लिखा है कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इसी बीच लंदन के मेयर ने भी लंदन में नमाज़ियों पर किये जाने वाले हमले को एक आतंकवादी घटना बताया है।

ज्ञात रहे कि लंदन में कल रात फिन्सबरी पार्क के निकट एक मस्जिद से लोग नमाज़ पढ़ कर निकल रहे थे। इसी बीच एक गाड़ी ने नमाज़ियों को कुचलने की कोशिश की।  इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने और 8 के घायल होने की सूचना है।  एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मैंने एक कार को आते हुए देखा जिसपर तीन लोग सवार थे।  पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि लंदन में जिस स्थान पर नमाज़ियों को कार से कुचलने की कोशिश की गई वहां पर दो मस्जिदे हैं और वहां पर अल्जीरिया, सोमालिया तथा बांग्लादेश के लोग रहते हैं जिनमें अधिकांश मुसलमान हैं।