मानवाधिकारों का खुलकर हनन, अमरीका से एमनेस्टी इंटरनैशनल नाराज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44098-मानवाधिकारों_का_खुलकर_हनन_अमरीका_से_एमनेस्टी_इंटरनैशनल_नाराज़
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनैशनल ने अमरीका में मानवाधिकारों के व्यापक हनन पर चिंता जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१७ ०७:०४ Asia/Kolkata
  • मानवाधिकारों का खुलकर हनन, अमरीका से एमनेस्टी इंटरनैशनल नाराज़

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनैशनल ने अमरीका में मानवाधिकारों के व्यापक हनन पर चिंता जताई है।

संस्था ने अमरीका में मानवाधिकार की हालत के बारे में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमरीका ने 11 सितम्बर की घटना के बाद सीआईए द्वारा किसी का भी अपहरण करके उसे यातनाएं देने जैसे योजनाबद्ध मानवाधिकार हनन को रोकने के लिए कोई क़दम नहीं उठाया है।

संस्था का कहना है कि शरणार्थियों और अप्रवासियों के साथ बुरा सुलूक, उन्हें जेलों में काल कोठरी में रखना और हालात को क़ाबू में करने के लिए बल का प्रयोग करना लगातार जारी है।

एमनेस्टी इंटरनैशनल ने कालों के साथ अमरीकी पुलिस के रवैए की ओर इशारा करते हुए कहा है कि काले लोग अमरीकी पुलिस के हाथों क़त्ल किए जा रहे हैं और प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस उपकरणों के बजाए सैनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है।