आतंकवाद की सबसे अधिक बलि चढ़ते हैं मुसलमानः सर्वे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44168-आतंकवाद_की_सबसे_अधिक_बलि_चढ़ते_हैं_मुसलमानः_सर्वे
एक सर्वेक्षण से यह पता चला है कि पूरे विश्व में आतंकवाद की सबसे अधिक बलि, मुसलमान चढ़ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१७ १०:४८ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद की सबसे अधिक बलि चढ़ते हैं मुसलमानः सर्वे

एक सर्वेक्षण से यह पता चला है कि पूरे विश्व में आतंकवाद की सबसे अधिक बलि, मुसलमान चढ़ रहे हैं।

प्रेस टीवी के अनुसार अमरीका के मेरीलैंड विश्वविद्यालय के शोध केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अन्य धर्मों की तुलना में इस्लाम के मानने वाले ही आतंकवाद की अधिक बलि चढ़ रहे हैं।  इस संस्था के निदेशक ने कहा है कि पश्चिम में भी मुसलमानों के विरुद्ध हमले हुए हैं।

एरन मिलर ने कहा कि पिछले साल जर्मनी में शर्णार्थियों के शिविरों पर 3533 हमले किये गए।  शर्णार्थियों में अधिकांश मुसलमान हैं।  दूसरी ओर मध्यपूर्व में दाइश तथा आतंकवाद के विरुद्ध बने तथाकथित अमरीकी गठबंधन के हमले का निशाना, अधिकतर मुसलमान ही बनते हैं।  विडंबना यह है कि बहुत से स्थानों पर आतंकवादी घटनाओं का ज़िम्मेदार मुसलमानों को ठहराया जाता है।

जिस शोधकेन्द्र ने यह रिपोर्ट पेश की है उसका नाम है, नैश्नल कन्सर्शम फार द स्टडी आॅफ टेररिज़्म एंड रेस्पांसेज़ टू टेररिज़्म  (National Consortium for the Study of Terrorism and Responses to Terrorism)