ट्रंप ने किया सऊदी अरब के नए युवराज का स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44172-ट्रंप_ने_किया_सऊदी_अरब_के_नए_युवराज_का_स्वागत
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मुहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब का नया युवराज नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१७ ११:०९ Asia/Kolkata
  • ट्रंप ने किया सऊदी अरब के नए युवराज का स्वागत

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मुहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब का नया युवराज नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सऊदी अरब के नए युवराज से टेलिफोन से बात करने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि हमने द्विपक्षीय संबन्धों पर वार्ता के साथ ही रियाज़ और दोहा के मतभेदों के बारे में विचार-विमर्श किया।

कहा जा रहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की हालिया सऊदी अरब की यात्रा में मुहम्मद बिन सलमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि ट्रम्प ने सऊदी शासक के पुत्र और नए युवराज मुहम्मद बिन सलमान से 400 अरब डालर के हथियारों की ख़रीदारी का वचन ले लिया है।

ज्ञात रहे कि अमरीका, यमन और बहरैन में सऊदी अरब की अत्याचारपूर्ण नीतियों का समर्थक रहा है।