काबुल बैंक के निकट विस्फोट में 22 लोग मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44174-काबुल_बैंक_के_निकट_विस्फोट_में_22_लोग_मारे_गए
अफ़ग़ानिस्तान के लशकरगाह नगर में हुए विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१७ ११:२८ Asia/Kolkata
  • काबुल बैंक के निकट विस्फोट में 22 लोग मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान के लशकरगाह नगर में हुए विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत के लशकरगाह नगर में दोपहर में काबुल बैंक की एक शाखा के निकट विस्फोट हुआ।  इस विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।  घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई गई है जिसके कारण मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हेलमंद प्रांत के गवर्नर उमर ज़ोवाक कहते हैं कि पहले बैंक के पास विस्फोट हुआ जिसके बाद कुछ सशस्त्र लोग बैंक में घुस गए।  मृतकों में बैंक के कर्मचारी भी सम्मिलित हैं।  अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों ने आक्रमणकारियों को ढूंढना आरंभ कर दिया है।