ट्रम्प के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44820-ट्रम्प_के_समर्थकों_और_विरोधियों_के_बीच_झड़प
सोमवार को अमेरीका के विभिन्न शहरों में ट्रम्प के विरोध में प्रदर्शन हुए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर ट्रम्प समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें भी हुईं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१७ १६:१९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प

सोमवार को अमेरीका के विभिन्न शहरों में ट्रम्प के विरोध में प्रदर्शन हुए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर ट्रम्प समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें भी हुईं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी पुलिस ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पों के बाद तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिकी पुलिस ने घोषणा की है कि अमेरीका के फ़िलॉडेफ़िया शहर में डोनॉल्ड ट्रम्प के समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच हुई झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार अब तक तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

अमेरीका के पेंसीव्लॉानिया राज्य के फ़िलॉडेफ़िया शहर में ट्रम्प के समर्थकों ने प्रदर्शन के बाद एक होटल में घुसने की कोशिश की जिन्हें ट्रम्प विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश से रोक दिया।

अमेरिकी जनता रविवार से लॉसएंजलिस और वॉशिंगटन सहित अमेरीका के कई शहरों में ट्रम्प के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी लगातार अमरीकी राष्ट्रपति की बर्ख़ास्तगी की मांग कर रहे हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगातार लिए जा रहे फ़ैसलों और उनके ख़राब व्यवहार के कारण कई अमेरिकी नेताओं ने भी चिंता व्यक्त करते हुए ट्रम्प का विरोध किया है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में क़ानून बनाने वाला एक समूह राष्ट्रपति ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने के लिए एक बिल पर विचार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि डोनॉल्ड ट्रम्प के 2017 में अमेरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही लगातार बड़े पैमाने पर उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। (RZ)