आस्ताना में आरंभ हुई पांचवे चरण की वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44864-आस्ताना_में_आरंभ_हुई_पांचवे_चरण_की_वार्ता
सीरिया के विषय को लेकर क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में वार्ता का पांचवां चरण मंगलवार को आरंभ हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१७ १२:४५ Asia/Kolkata
  • आस्ताना में आरंभ हुई पांचवे चरण की वार्ता

सीरिया के विषय को लेकर क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में वार्ता का पांचवां चरण मंगलवार को आरंभ हुआ।

इस वार्ता में सीरिया सरकार और उसके विरोधियों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त ईरान, रूस और तुर्की के प्रतिनिनिधमण्डल भी भाग ले रहे हैं।

इर्ना के अनुसार वार्ता में मंगलवार को सीरिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी जबकि बुधवार को बैठक में सारे प्रतिनिधि बैठकर वार्ता करेंगे।

आस्ताना वार्ता का मुख्य उद्देश्य, सीरिया में युद्ध विराम को जारी रखना, तनाव को कम करना और सीरिया के भीतर चार सुरक्षित ज़ोन बनाना है।  ईरान, रूस और तुर्की के सहयोग से सीरिया में 31 दिसंबर 2016 से युद्ध विराम लागू है।

ज्ञात रहे कि विदेशी समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों के व्यापक हमले से सीरिया में 2011 से संकट जारी है जिसमें हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।