जी-20 सम्मेलन के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन
जर्मनी के हेमबर्ग नगर में गुट-20 देशों के शिखर सम्मेलन के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किये जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वैश्विक समस्याओं के समाधान में गुट-20 के देश पूरी तरह से विफल रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों के अनुसार गुट-20 ने विश्व की शांति एवं सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है।
हैमबर्ग में भूमंडलीकरण के खिलाफ़ 12000 लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस और पानी की बौछार करने के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिंसक झड़पों में 7 पुलिस अधिकारियों और दो प्रदर्शनकारियों सहित 9 लोग घायल हो गए।
ज्ञात रहे कि दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन शुक्रवार से जर्मनी के हैमबर्ग नगर में आरंभ हो रहा है। इस सम्मेलन में में अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।