G- 20 ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45072-g_20_ने_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
जर्मनी के हेमबर्ग नगर में होने वाली G- 20 देशों की शिखर बैठक का पहला चरण शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके समाप्त हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१७ ०४:२५ Asia/Kolkata
  • G- 20 ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया

जर्मनी के हेमबर्ग नगर में होने वाली G- 20 देशों की शिखर बैठक का पहला चरण शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके समाप्त हो गया।

G- 20 देशों ने इस विज्ञप्ति में आतंकवाद से मुकाबले, उनके वित्तीय समर्थन को रोके जाने और इसी तरह इंटरनेट के माध्यम से उसके विस्तार को रोकने पर बल दिया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार G- 20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों ने समूचे विश्व में आतंकवादी हमलों की भर्त्सना की और आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया।

इसी प्रकार इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों ने कहा कि विश्व में ऐसी कोई सुरक्षित जगह नहीं होनी चाहिये जहां से आतंकवादियों की वित्तीय सहायता हो सके।

G- 20 देशों की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सरकारों को चाहिये कि वे उस खतरे के बारे में विचारों का आदान- प्रदान करें जो आतंकवादियों के अपने -अपने देशों में लौटने से होगी। इसी प्रकार G- 20 देशों की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि G- 20 के देश अपने यहां इन आतंकवादियों को ठिकाने बनाने की अनुमति न दें।

ज्ञात रहे कि अर्जेन्टाइना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, चीन, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, इंडोनेशिया, इटली, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीक़ा, तुर्की, अमेरिका और इसी प्रकार यूरोपीय संघ G- 20 के सदस्य हैं।

G- 20 देशों की शिखर बैठक का दूसरा चरण आज शनिवार से आरंभ होगा। MM