ट्रम्प की फ़्रांस यात्रा, पेरिस में गूंजे ट्रम्प मुर्दाबाद के नारे
फ़्रांस की यात्रा पर गए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को पैरिस में ट्रम्प मुर्दाबाद के नारे सुनाई दिए।
ट्रम्प की नीतियों के विरोध में फ़्रांस में रहने वाले अमरीकियों ने प्रदर्शन किया और पेरिस के प्रमुख स्क्वायर पर एकत्रित होकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे अमरीका और फ़्रांस का समर्थन करते हैं लेकिन ट्रम्प स्वीकार नहीं। प्रदर्शनकारी यह नारे भी लगा रहे थे कि फ़्रांस में रासायनिक पदार्थ का आयात प्रतिबंधित है तो फिर ट्रम्प का दौरा क्यों हुआ।
ट्रम्प गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पेरिस पहुंचे जहां उन्होंने फ़्रांस के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ट्रम्प ने यह संकेत भी दिए किए वह पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने के अपने निर्णय पर पुनरविचार कर सकते हैं।
फ़्रांस के मीडिया ने भी ट्रम्प को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बुलाए जाने पर आपत्ति जताई है। फ़्रांसीसी मीडिया का कहना कि यह देश की स्वाधीनता को चोट पहुंचाने के समान है।
ज्ञात रहे कि भारी विरोध के कारण ट्रम्प को अपनी ब्रिटेन यात्रा स्थगित करनी पड़ी है और जानकार सूत्रों का कहना है कि ट्रम्प 2018 तक ब्रिटेन का दौरा नहीं करेंगे।