रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध म्यांमार के सुरक्षा बलों का दुर्व्यवहार
रोहिंग्या मुसलमान महिलाओं ने बताया कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने उनपर कैसे-कैसे अत्याचार किये हैं।
रोएटर्ज़ के अनुसार रोहिंग्या मुसलमान महिलाओं ने बताया कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने उनके साथ किस प्रकार का दुर्व्यवहार किया। अन्तर्राष्ट्रीय संचार माध्यमों के पत्रकार जब पहली बार म्यांमार के राख़ीन प्रांत के एक गांव में पहुंचे तो वहां की महिलाओं ने बताया कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने उनके पतियों, बच्चों और स्वयं उनके साथ किस प्रकार के अत्याचार किये।
इन महिलाओं का कहना है कि जब म्यांमार के सुरक्षा बल इस क्षेत्र में प्रविष्ट हुए तो जो महिलाएं और लड़कियां खेतों में काम कर रही थीं उन्हें वे ज़बरदस्ती उठा ले गए। इन महिलाओं के अनुसार कई साथ इन सुरक्षाबलों ने बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या करके उनके शवों को इधर-उधर फेंक दिया।
ज्ञात रहे कि म्यांमार के सुरक्षाबलों पर हत्या रोहिंग्या मुसलमानों की महिलाओं के साथ बलात्कार, प्रताड़ना और यातनाएं देने के आरोप लगते आए हैं। इसी बीच सूचना मिली है कि म्यांमार की सरकार ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के उस दल को वीज़ा देने से इन्कार कर दिया है जो रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध किये गए अपराधों की जाचं करने के लिए म्यांमार आना चाहता है।
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2016 से रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध म्यंमार की सेना के अत्याचार जारी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं किंतु वहां की सरकार इसकी अन्तर्राष्ट्रीय जांच कराने में आनाकानी कर रही है।