पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त किये जाएंः अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने इस्लामाबाद से मांग की है कि पाकिस्तान में आतंकी अड्डे ध्वस्त किये जाएं।
काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के रक्षांत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को इस्लामाबाद से यह मांग की। दौलत वज़ीरी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में पाकिस्तान यदि सच्चा है तो उसको चाहिए कि वह वहां पर आतंकवादियों के अड्डो को नष्ट करे ताकि अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित हो सके।
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बात पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता के उस बयान के बाद कही जिसमें बताया गया था कि आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान आरंभ किया गया है।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने कल बताया था कि पेशावर के निकट आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का प्रभाव बढ़ रहा है और दाइश के आतंकवादी पूर्व की तुलना में अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।