म्यंमार के हज़ारों मुसलमान बच्चे भुखमरी की कगार परः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45700-म्यंमार_के_हज़ारों_मुसलमान_बच्चे_भुखमरी_की_कगार_परः_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ की एजेन्सी डब्लूएफपी अर्थात विश्व खाद्ध कार्यक्रम ने घोषणा की है कि म्यांमार के लगभग 80000 मुसलमान बच्चे भुखमरी का शिकार हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०१७ १०:५९ Asia/Kolkata
  • म्यंमार के हज़ारों मुसलमान बच्चे भुखमरी की कगार परः राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ की एजेन्सी डब्लूएफपी अर्थात विश्व खाद्ध कार्यक्रम ने घोषणा की है कि म्यांमार के लगभग 80000 मुसलमान बच्चे भुखमरी का शिकार हैं। 

डब्लूएफपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चमी म्यांमार के राख़ीन क्षेत्र में 5 वर्ष से कम के हज़ारों मुसलमान बच्चे कुपोषण के कारण भुखमरी से जूझ रहे हैं।  रिपोर्ट के अनुसार इन बच्चों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है अन्यथा वे सब काल के गाल में समा जाएंगे।

इस रिपोर्ट को राख़ीन प्रांत के सर्वेक्षण के बाद तैयार किया गया है। ज्ञात रहे कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में इस देश के सुरक्षाबलों के हमलों के बाद यहां से हज़ारों मुसलमान पलायन करके भाग गए।  अब जो लोग यहां पर मौजूद हैं उन्हें गंभीर खाद्य संकट का सामना है।  बहुत से रोहिंग्या मुसलमानों के पास खाने को कुछ भी नहीं है।