ट्रम्प के शासनकाल में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा तेज़
अमरीका में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा में तेज़ी से वृद्धि हुई है।
अमरीका में इस्लामी संपर्क परिषद ने घोषणा की है कि इस देश में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को हवा दी जा रही है।
तुर्की की Anadolu Agency आनाडोलो एजेन्सी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान इस प्रकार की हिंसा देखी गई थी किंतु ट्रम्प के सत्तासीन होने के बाद अमरीका में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा बहुत तेज़ी से बढ़ती जा रही है।
सर्वेक्षणों में बताया गया है कि मुसलमानों को परेशान करने या डराने-धमकाने की घटनाओं में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमरीका की इस्लामी संपर्क परिषद की एक सदस्य ज़ैनब आरीन के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का व्यव्हार यह दर्शाता है कि उनके निकट अमरीका के अन्य नागरिकों की तुलना में मुसलमानों की सुरक्षा को कोई विशेष महत्व प्राप्त नहीं है। अमरीका में बढ़ते इस्लामोफ़ोबिया और मस्जिदों पर हमलों की घटनाओं में वृद्धि के बावजूद अमरीकी अधिकारी इस विषय पर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प के चुने जाने के बाद से इस देश में नस्लभेदी भावनाओं और अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों के विरुद्ध हिंसक गतिविधियों में तेज़ी आई है।