ट्रम्प प्रशासन में ही उनके निर्णय का विरोध
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने अमरीकी राष्ट्रपति के निर्णय के विरोध में त्यागपत्र दे दिया।
सीन स्पाइसर ने न्यूयार्क के एक फाइनेंसर को संचार निदेशक बनाए जाने के ट्रम्प के निर्णय के विरोध में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को त्यागपत्र दिया।
स्पाइसर ने व्हाइट हाउस में बैठक में राष्ट्रपति ट्रम्प को यह बताया कि व्हाइट हाउस के नए संचार निदेशक के लिए वे उनकी पसंद से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। ट्रम्प ने स्पाइसर से पद पर बने रहने का अनुरोध किया लेकिन स्पाइसर ने ट्रंप को बताया कि उनका मानना है कि यह नियुक्ति एक बहुत बड़ी ग़लती है।
ज्ञात रहे कि व्हाइट हाउस में मई से संचार निदेशक का पद खाली है जिसपर डोनल्ड ट्रंप ने न्यूयार्क के एक फाइनेंसर को आसीन करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ट्रम्प प्रशासन के कुछ अधिकारी अपने पदों से त्यागपत्र दे चुके हैं।