जेसीपीओए के विरुद्ध ट्रम्प की कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45912-जेसीपीओए_के_विरुद्ध_ट्रम्प_की_कार्यवाही
अमरीकी राष्ट्रपति ने एक एेसी टीम का गठन किया है जिसका काम यह है कि वह जेसीपीओए के प्रति ईरान के कथित उल्लंघनों की जांच करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ ०६:४३ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के विरुद्ध ट्रम्प की कार्यवाही

अमरीकी राष्ट्रपति ने एक एेसी टीम का गठन किया है जिसका काम यह है कि वह जेसीपीओए के प्रति ईरान के कथित उल्लंघनों की जांच करें।

अमरीकी पत्रिका फारेन पालिसी के अनुसार डोनाल्ड ने इस देश के विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन से भेंटवार्ता के बाद आदेश दिया है कि ईरान की ओर से जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहने की पुष्टि न होने दी जाए।  ईरान के साथ परमाणु समझौते के बारे में महीनों तक व्हाइट हाउस तथा अमरीकी विदेश मंत्रालय के बीच गंभीर मतभेद के बाद ट्रम्प का यह नया आदेश सार्वजनिक हुआ है।  फारेन पालिसी के अनुसार ट्रम्प ने निर्णय लिया है कि 90 दिनों के भीतर परमाणु समझौते की पुष्टि न करे।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट जारी करके यह घोषणा की थी कि जेसीपीओए के संबन्ध में ईरान, अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा है।  इससे पहले अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है।