देखें कैसे बचाई मिस्री टैंक ने 50 नागरिकों की जान, वीडियो
मिस्री सेना के एक टैंक ने अशांत सीना प्रायद्वीप में विस्फोटक पदार्थ से भरी गाड़ी पर चढ़ कर उस हमले को नाकाम बना दिया जिसमें कम से कम 50 नागरिक और सैनिक मारे जाते। सीना प्रायद्वीप में एक चेकपोस्ट, 100 किलो विस्फोटक पदार्थ से भरी इस गाड़ी का लक्ष्य थी।
सोमवार को सीना प्रायद्वीप के उत्तर में अलअरीश के दक्षिणी भाग में स्थित चेकपोस्ट पर टैंक चला रहे मिस्री फ़ौजी के इस साहसिक क़दम के बावजूद कम से कम 7 नागरिक हताहत हुए।
मिस्री सेना की ओर से जारी बयान में आया है कि जिस वक़्त एक मिस्री फ़ौजी ने टैंक के ज़रिए कार को रोका तो घटनास्थल के पास धमाके के वक़्त 3 आदमी, 2 औरतें और 2 बच्चे थे।
मिस्री सेना के अनुसार, टैंक ने विस्फोटक पदार्थ से भरी जिस कार को आगे बढ़ने से रोका वह फ़ोर व्हील ड्राइव कार थी और उसमें 5 मिलिटेंट्स सवार थे।
मिस्र के सीना प्रायद्वीप में अक्तूबर 2014 में एक घातक आतंकवादी हमले के बाद जिसमें 33 मिस्री सैनिक हताहत हुए थे, आपात स्थिति लागू है। (MAQ/N)