विश्व प्रसिद्ध क़ुरान के क़ारी तनतावी का निधन हो गया
Jul २६, २०१७ २१:५८ Asia/Kolkata
मिस्र के विश्व प्रसिद्ध क़ुरान के क़ारी मोहम्मद अब्दुल वहाब अल-तनतावी का निधन हो गय है।
मिस्र की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, बुधवार को 70 वर्षीय तनतावी का निधन हो गया।
तनतावी क़ुराने मजीद की बहुत ही मनमोहक और दिल को छूने वाली क़िरअत या तिलावत करते थे और दुनिया भर में लोकप्रिय थे।
वे क़ुरान के हाफ़िज़ थे अर्थात उन्हें ईश्वरीय किताब पूर्ण रूप से स्मरण थी। 1969 से उन्होंने पेशावराना अंदाज़ में क़ुरान की क़िरअत शुरू की।
1980 के दशक में अरब देशों के विभिन्न रेडियों कार्यक्रमों से प्रसारित होने वाली उनकी आवाज़ ने हर तरफ़ धूम मचा दी।
तनतावी ने 2009 में ईरान की यात्रा की थी और इस देश में क़ुरान के अनेक क़ारी उन्हें अपना आदर्श मानते थे। msm
टैग्स