अमेरिकी प्रतिबंध के ख़तरनाक परिमाण निकलेंगेः पुतीन
रूसी विश्लेषक एलेक्सी मूख़ीन का मानना है कि जिन लोगों ने रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंध की योजना बनाई थी उन्होंने बहुत बड़ी ग़लती की है क्योंकि रूस विरोधी प्रतिबंधों में रूस की चिंताओं को ध्यान में नहीं रखा गया।
अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ जो प्रतिबंध लगाये हैं उसके मुकाबले में रूस ने मॉस्को में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को कम करने का फैसला किया है।
रूसी विदेशमंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मॉस्को में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों की संख्या में कम करने के अलावा पहली अगस्त से मॉस्को में अमेरिकी कूटनयिक दो स्थानों का प्रयोग कूटयनिक स्थान के रूप में नहीं कर सकेंगे।
रूसी विश्लेषक एलेक्सी मूख़ीन का मानना है कि जिन लोगों ने रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंध की योजना बनाई थी उन्होंने बहुत बड़ी ग़लती की है क्योंकि रूस विरोधी प्रतिबंधों में रूस की चिंताओं को ध्यान में नहीं रखा गया।
साथ ही रूसियों ने अमेरिका के नये प्रतिबंधों को राजनीतिक युद्ध की घोषणा का नाम दिया है। जैसाकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने अमेरिकी प्रतिबंध को दुस्साहसी कार्यवाही का नाम दिया और कहा कि इसके ख़तरनाक परिणाम निकलेंगे।
जब डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो आम धारणा यह थी कि अब अमेरिका और रूस के संबंध बेहतर हो जायेंगे परंतु अब स्थिति बिल्कुल विपरीत दिशा में जा रही है।
प्रतीत यह हो रहा है कि अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ जो प्रस्ताव पारित किया है वह निकट भविष्य में दोनों देशों के संबंधों में तनाव में वृद्धि का कारण बनेगा। यह बात रूसियों की कल्पना के बिल्कुल खिलाफ है क्योंकि उनका मानना था कि ट्रम्प के आने के बाद दोनों देशों के संबंध बेहतर होंगे।
रोचक बात यह है कि डोनाल्ड ट्रम्प रूस के साथ संबंधों को बेहतर बनाये जाने यहां तक कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों में रूस के साथ सहकारिता करने के भी इच्छुक हैं परंतु अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के ख़िलाफ प्रतिबंधों को पारित करके द्वीपक्षीय संबंधों के बेहतर बनाये जाने के हर मार्ग को बंद कर दिया।
रूस के ख़िलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के दृष्टिगत इस समय दोनों देशों के संबंधों के बेहतर होने की कोई अपेक्षा नज़र नहीं आ रही है। MM