मादूरो ने चुनावों में जनता की उपस्थिति को बताया सराहनीय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46534-मादूरो_ने_चुनावों_में_जनता_की_उपस्थिति_को_बताया_सराहनीय
वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने चुनावों में जनता की उपस्थिति की सराहना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१७ १४:४७ Asia/Kolkata
  • मादूरो ने चुनावों में जनता की उपस्थिति को बताया सराहनीय

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने चुनावों में जनता की उपस्थिति की सराहना की है।

वेनेज़ोएला में हुए नेश्नल असेंब्ली या संविधान सभा के चुनावों में जनता की भारी उपस्थिति को इस देश के राष्ट्रपति ने सराहनीय बताया है।

निकोलस मादूरो ने कहा कि देश की जनता ने विभिन्न प्रकार की धमकियों, हिंसक कार्यवाहियों और डराने-धमकाने की कार्यवाहियों के बावजूद चुनाव में बढ़चढ कर भाग लिया।  वेनेज़ुएला के चुनाव आयोग ने बताया है कि नेशनल असेंबली के चुनाव में 41.5 प्रतिशत वोट डाल गए।   वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो को इस जीत के बाद संविधान को फिर से लिखने के लिए पीठ के गठन का अधिकार मिल गया है।  उन्होंने इन चुनावों में विदेशी विशेषकर अमरीकी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की।  निकोलस मादूरो ने विपक्ष को पुनः वार्ता का निमंत्रण दिया है।

वेनेज़ुएला में विपक्ष ने इस चुनाव के परिणाम को मानने से इंकार कर दिया है।  विपक्ष का कहना है कि विरोध, आगे भी जारी रहेगा।  विपक्ष ने बुधवार को राजधानी कराकास में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने की योजना बनाई है।  ज्ञात रहे कि सरकार की ओर से वेनेज़ुएला के विपक्ष पर विदेश से सहायता लेने का आरोप लगता रहा है।