दक्षिण पूर्वी एशिया में बढ़ा आतंकवाद का ख़तरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46598-दक्षिण_पूर्वी_एशिया_में_बढ़ा_आतंकवाद_का_ख़तरा
सिंगापूर के रक्षामंत्री ने दक्षिण पूर्वी एशिया में आतंकवाद के बढ़ने के प्रति चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०१, २०१७ १७:३९ Asia/Kolkata
  • दक्षिण पूर्वी एशिया में बढ़ा आतंकवाद का ख़तरा

सिंगापूर के रक्षामंत्री ने दक्षिण पूर्वी एशिया में आतंकवाद के बढ़ने के प्रति चेतावनी दी है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार सिंगापूर के रक्षामंत्री नेकइंगहेन ने मंगलवार को दक्षिण पूर्वी एशिया में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि हालिया कुछ वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में तेज़ी आई है।

उन्होंने दक्षिपूर्वी एशिया के देशों के अधिकारियों और वहां की जनता से मांग की है कि वे सब, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के प्रति पूरी तरह से गंभीर रहें।  फ़िलिपीन के मरावी नगर में दाइश से संबन्धित आतंकवादी गुट अबू सय्याफ़ की हिंसक कार्यवाहियों के कारण यह नगर पिछले 23 महीनों से युद्ध स्थल में परिवर्तित हो चुका है।फ़िलिपीन की सेना इस नगर को पूरी तरह से आतंकवादियों से नियंत्रण से वापस लेने में सफल नहीं हो सकी है। अभी भी मारावी नगर का लगभग 20 प्रतिशत भाग आतंकवादियों के नियंत्रण में है।