हम अफ़ग़ानिस्तान में जंग हार रहे हैं, ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की टीम से हालिया बैठक में कहा कि अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में हार रहा है।
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के जंग हारने की गाज अफ़ग़ानिस्तान में नियुक्त अमरीकी कमान्डर पर गिरने वाली है
रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई को वाइट हाउस के सिचूएशन रूम में बैठक के दौरान ट्रम्प ने अफ़ग़ानिस्तान में नियुक्त अमरीकी कमान्डर जनरल निकोल्सन को हटाने की इच्छा जतायी और इसका कारण उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा स्थिति को बेहतर करने में निकोल्सन की नाकामी को बताया कि जहां अमरीका ने 16 साल पहले तालेबान को हराने के लिए अपनी फ़ोर्सेज़ भेजी थी लेकिन तालेबान अभी भी पूरी तरह सक्रिय हैं।
सूत्र के अनुसार, ट्रम्प ने रक्षा मंत्री जेम्ज़ मैटिस और ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़्स जोज़ेफ़ डनफ़र्ड से कहा कि वह जनरल निकोल्सन को हटाने के बारे में विचार करें क्योंकि वह जंग जीत नहीं पा रहे हैं।
सूत्र ने बताया कि ट्रम्प ने असंतोष प्रकट करते हुए कहा, “हम जीत नहीं रहे ब्लिक हम हार रहे हैं।”
फ़रवरी में निकोल्सन वह पहले अधिकारी थे जिन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका द्वारा थोपी गयी जंग के बंद गली में पहुचंने की बात करते हुए कई हज़ार अतिरिक्त अमरीकी सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान भेजने की मांग की थी ताकि वे वहां पहले से मौजूद लगभग 10000 सैनिकों के साथ शामिल हों। (MAQ/N)