अमरीकियों का उठा वाइट हाउस से भरोसाः सीएनएन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46996-अमरीकियों_का_उठा_वाइट_हाउस_से_भरोसाः_सीएनएन
अधिकांश अमरीकियों को वाइट हाउस पर भरोसा नहीं रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०१७ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीकियों का उठा वाइट हाउस से भरोसाः सीएनएन

अधिकांश अमरीकियों को वाइट हाउस पर भरोसा नहीं रहा है।

अमरीकी समाचार चैनेल सीएनएन ने बताया है कि 75 प्रतिशत अमरीकियों का वाइट हाउस पर भरोसा नहीं रहा।  इन अमरीकियों का कहना है कि ट्रम्प की ही तरह उनको अब वाइट हाउस पर भी विश्वास नहीं रह गया।

सीएनएन ने एक सर्वेक्षण संस्था "एसएसआरएस" के साथ संयुक्त रूप में जो सर्वेक्षण करवाया उससे पता चलता है कि 75 प्रतिशत अमरीकी वाइट हाउस पर भरोसा नहीं करते।  इनका कहना है कि अब वह वाइट हाउस में कही जाने वाली बातों पर विश्वास नहीं रखते।  यह सर्वेक्षण ट्रम्प के सत्ता संभालने के 200वें दिन कराए गए थे।  इनसे यह भी पता चला है कि डोनल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता 56 प्रतिशत घट गई है।  अब मात्र 25 प्रतिशत अमरीकी ही वाइट हाउस पर भरोसा रखते हैं जबकि 75 प्रतिशत अमरीकियों का वाइट हाउस से भरोसा उठ गया है।  इस सर्वेक्षण में भाग लेने वालों का कहना है कि वाइट हाउस में आने के बाद से उन्हें लग रहा है कि डोनल्ड ट्रम्प में एक राष्ट्रपति की योग्यता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जबसे ट्रम्प अमरीका के राष्ट्रपति बने हैं उसके बाद से उनके बहुत से वक्तव्यों, फैसलों और क्रियाकलापों का न केवल अमरीका बल्कि अमरीका के बाहर भी विरोध किया गया है।  कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि ट्रम्प, सभ्यता और शिष्टाचार से कोसों दूर हैं।