चीन में भूकंप 13 हताहत 175 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47078-चीन_में_भूकंप_13_हताहत_175_घायल
चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में कल देर रात आने वाले भूकंप में कम से कम 13 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०१७ ११:२१ Asia/Kolkata
  • चीन में भूकंप 13 हताहत 175 घायल

चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में कल देर रात आने वाले भूकंप में कम से कम 13 लोग मारे गए।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार मंगलवार की रात चीन के सिचुआन प्रांत में सात दश्मलव शून्य की तीव्रता का भूकंप आया।  कुछ सूत्रों ने भूकंप की तीव्रता छह दश्मलव पांच बताई है।  इस भूकंप के परिणाम स्वरूप कम से कम 13 लोग मारे गए और 175 अन्य घायल हो गए। अधिकारियोंका कहना है कि भूकंप की तीव्रता के दृष्टिगत मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना पाई जाती है।इस भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव पर्यटक स्थल जियुझांगु में हुआ है।  भूकंप के बाद अबतक कम से कम 106 झटके या आफटर शाक्स महसूस किये गए।