अमरीका के साथ हो सकती है वार्ताः मादूरो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47188-अमरीका_के_साथ_हो_सकती_है_वार्ताः_मादूरो
वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका के साथ वार्ता हो सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१७ १०:५४ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ हो सकती है वार्ताः मादूरो

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका के साथ वार्ता हो सकती है।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने इस देश के गृह मंत्रालय को आदेश दिया है कि अमरीकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रयास आरंभ करे।  निकोलस मादूरा ने वेनेज़ोएला की संसद में अपने संबोधन में अमरीका के साथ संतुलित संबन्ध स्थापित करने की बात कही है।  उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्रालय को इस बात के प्रयास करने चाहिए कि अमरीका के साथ वार्ता की भूमिका प्रशस्त की जाए चाहे वे राष्ट्रपतियों की टेलिफोन वार्ता के स्तर की हो।

ज्ञात रहे कि वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति की ओर से यह बात एेसे समय में सामने आई है कि अमरीका ने हाल ही में वेनेज़ोएला के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए हैं।