अमरीकी धमकी, खुला पागलपनः वेनेज़ोएला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47246-अमरीकी_धमकी_खुला_पागलपनः_वेनेज़ोएला
वेनेज़ोएला के रक्षामंत्री का कहना है कि उनके देश के लिए ट्रम्प की चेतावनी खुला पागलपन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१७ ११:४६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी धमकी, खुला पागलपनः वेनेज़ोएला

वेनेज़ोएला के रक्षामंत्री का कहना है कि उनके देश के लिए ट्रम्प की चेतावनी खुला पागलपन है।

विलादिमीर पेडरिनो ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से वेनेज़ोएला पर हमले की धमकी, पागलपन के सिवा और कुछ नहीं है।

डोनल्ड ट्रम्प ने शुकवार को कहा था कि हमारे पास वेनेज़ोएला के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।  उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हम सैनिक विकल्प का प्रयोग भी कर सकते हैं।  अमरीकी राष्ट्रपति का कहना था कि विश्व के हर क्षेत्र में हमारे सैनिक मौजूद हैं यहां तक कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी हमारे सैनिक हैं।  ट्रम्प ने कहा कि वेनेज़ोएला को बहुत दूर भी नहीं है।  अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुसार इस समय वेनेज़ोएला के लोग बहुत बुरे हालात में जीवन गुज़ार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वेनेज़ोएला की जनता की इस स्थिति से मुझको बहुत दुख हो रहा है।  ट्रम्प के अनुसार वेनेज़ोएला की स्थिति को ठीक करने के लिए उनके पास कई विकल्प हैं जिनमें सैन्य विकल्प भी है।

इसी बीच वेनेज़ोएला के सूचना एवं प्रौद्धोगिकी मंत्री रेंस्टन वेलगास का कहना है कि ट्रम्प का वक्तव्य, उनके देश की संप्रभुता के लिए गंभीर ख़तरा है।