ट्रम्प का वाॅकयुद्ध बन सकता विश्वयुद्धः जेम्स क्लाॅपर
अमरीका की राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के विरुद्ध ट्रम्प का वाॅक युद्ध, तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है।
जेम्स क्लैपर का कहना है कि उत्तरी कोरिया के बारे में बयान देने के संबन्ध में राष्ट्रपति ट्रम्प को बहुत सावधानी से काम लेना चाहिए क्योंकि यही वाॅकयुद्ध, विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच जारी वाॅकयुद्ध अनियंत्रित होकर किसी भी समय तीसरे विश्वयुद्ध का रूप धारण कर सकता है। जेम्स क्लैपर का कहना है कि ट्रम्प को दुष्परिणाम, क्रोध, आग, हमला, हथियार और इसी प्रकार के शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि स्थिति के अनियंत्रित होने की सूरत में पूरे विश्व की शांति ख़तरे में पड़ जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बुधवार को कहा था कि अगर प्यूंगयांग, अमरीका को धमकी देना नहीं छोड़ता तो उसे वाशिग्टन के क्रोध और आग का सामना करना होगा। उन्होंने टवीट करते हुए लिखा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से यदि कोई भी मूर्खतापूर्ण कार्यवाही की जाती है तो सैनिक विकल्प व्यावहारिक बनने के लिए तैयार है।