ट्रम्प टावर के सामने ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47444-ट्रम्प_टावर_के_सामने_ट्रम्प_विरोधी_प्रदर्शन
अमरीकियों ने न्यूयार्क में ट्रम्प टावर के सामने ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प से त्यागपत्र की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१७ ०८:५३ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प टावर के सामने ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन

अमरीकियों ने न्यूयार्क में ट्रम्प टावर के सामने ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प से त्यागपत्र की मांग की है।

रोएटर के अनुसार हज़ारों अमरीकी न्यूयार्क के मेनहटन क्षेत्र में स्थित ट्रम्प टावर के निकट एकत्रित हुए।  यह प्रदर्शनकारी, ट्रम्प से अमरीकी राष्ट्रपति पद छोड़ने की मांग कर रहे थे।  अमरीकी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रम्प, राण्ट्रपति पद की गरिमा का ध्यान नहीं रख रहे हैं।  उनका कहना है कि उनके बहुत से बयान लोगों को आहत करते हैं।  इन प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने जातिवाद के मुक़ाबले में कोई कड़ी और स्पष्ट नहीं अपनाई है।

इससे पहले भी ट्रम्प के विरोध में अमरीकी जनता व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी है।  उनका आरोप है कि जब से ट्रम्प ने सत्ता संभाली है उस समय से अमरीका के भीतर नस्लवादी और जातिवादी हमलों की संख्यात में उल्लेखनीय ढंग से वृद्धि हुई है।