ट्रम्प को तालेबान का खुला ख़त
तालेबान गुट ने अमरीका के राष्ट्रपति को एक खुला ख़त भेज कर कहा है कि 16 साल से अफ़ग़ानिस्तान पर जारी अमरीका के हमलों ने इस देश में अशांति, अस्थिरता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
तालेबान ने डोनल्ड ट्रम्प को लिखे ख़त में कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के अतिग्रहण और हज़ारों अफ़ग़ान नागरिकों के जनसंहार के कारण अमरीका, अफ़ग़ान राष्ट्र के बीच अत्यंत घृणित हो चुका है। तालेबान ने अपने ख़त में लिखा है कि अमरीका, अफ़ग़ानिस्तान में शांति, सुरक्षा व स्थिरता की स्थापना और युद्ध की समाप्ति के प्रयास में नहीं है बल्कि वह सिर्फ़ अपने हितों की पूर्ति और इस देश तथा क्षेत्रीय देशों पर वर्चस्व की कोशिश में है।
तालेबान गुट ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के नाम अपने खुले ख़त में लिखा है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के कमांडर और सैनिक, झूठे और भ्रष्ट हैं जिनसे अफ़ग़ान जनता, अधिकारी और विभिन्न हस्तियां घृणा करती हैं। तालेबान ने कहा है कि पिछले 16 साल में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की हारी हुई लड़ाई का हज़ारों लोगों के जनसंहार और इस देश के बुनियादी ढांचे की तबाही के अलावा और कोई परिणाम नहीं निकला है। (HN)