पश्चिम के प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं हैः माॅस्को
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47462-पश्चिम_के_प्रतिबंधों_का_कोई_प्रभाव_नहीं_हैः_माॅस्को
रूस के व्यापार व उद्योग मंत्री ने कहा है कि पश्चिम की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का न केवल यह कि इस देश के उद्योग पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है बल्कि इस मैदान में प्रगति ही हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१७ १३:०१ Asia/Kolkata
  • पश्चिम के प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं हैः माॅस्को

रूस के व्यापार व उद्योग मंत्री ने कहा है कि पश्चिम की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का न केवल यह कि इस देश के उद्योग पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है बल्कि इस मैदान में प्रगति ही हुई है।

डेनिस मान्तुरोव ने कहा कि रूस की औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों पर पश्चिम के प्रतिबंधों का किसी भी प्रकार का नकारात्मक असर नहीं पड़ा है बल्कि इन प्रतिबंधों के कारण रूस के अधिकारी अपनी समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटने में सफल हुए हैं। उन्होंने जारी वर्ष के आरंभ से अब तक रूस के औद्योगिक उत्पादन में 2 प्रतिशत की वृद्धि की ओर इशारा करते हुए कहा कि वृद्धि का यह सिलसिला वर्ष के अंत तक जारी रहेगा।

 

रूस के व्यापार व उद्योग मंत्री ने इसी तरह रासायनिक व औषधिक उत्पादन, गाड़ियां बनाने और इलेक्ट्राॅनक वस्तुओं की पैदावार में वृद्धि की ओर संकेत करते हुए बताया कि जारी वर्ष के दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि व प्रगति का अनुमान है। ज्ञात रहे कि वर्ष 2014 में यूक्रेन संकट के आरंभ से ही रूस और पश्चिम के संबंध में तनाव आ गया है और अमरीका व पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। (HN)