मिस्र ने फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47730-मिस्र_ने_फ़िलिस्तीन_समस्या_के_समाधान_पर_बल_दिया
मिस्र के विदेशमंत्री ने कहा कि क़ाहेरा फिलिस्तीनी जनता की आकांक्षों का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २०, २०१७ ०९:३८ Asia/Kolkata
  • मिस्र ने फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान पर बल दिया

मिस्र के विदेशमंत्री ने कहा कि क़ाहेरा फिलिस्तीनी जनता की आकांक्षों का समर्थन करता है।

मिस्र के विदेशमंत्री ने फिलिस्तीन की अतिग्रहित भूमियों में जायोनी शासन की विस्तारवादी कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीन समस्या का समाधान न होना क्षेत्र की अस्थिरता का कारण बनेगा।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शुक्री ने शनिवार को क़ाहेरा में फिलिस्तीन और जार्डन के विदेशमंत्रियों के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि फिलिस्तीन समस्या के समाधान न होने से क्षेत्र की शांति व सुरक्षा प्रभावित हो गयी है।

उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी भूमियों में हम दो सरकारों के गठन के लिए विश्व समुदाय से प्रयास का आह्वान करते हैं। मिस्र के विदेशमंत्री ने कहा कि क़ाहेरा फिलिस्तीनी जनता की आकाक्षाओं समर्थन करता है।

साथ ही उन्होंने फिलिस्तीनी जनता के विरुद्ध जायोनी शासन के अपराधों और उसकी विस्तारवादी कार्यवाहियों की समाप्ति के लिए विश्व समुदाय का आह्वान किया कि वह इस शासन पर दबाव डाले। MM