इराकी विमानों ने तलअफ़र में पर्चे गिराये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47742-इराकी_विमानों_ने_तलअफ़र_में_पर्चे_गिराये
इराकी विमानों ने जो पर्चे गिराये हैं उनमें तलअफर नगर की स्वतंत्रता पर बल दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१७ ०८:४७ Asia/Kolkata
  • इराकी विमानों ने तलअफ़र में पर्चे गिराये

इराकी विमानों ने जो पर्चे गिराये हैं उनमें तलअफर नगर की स्वतंत्रता पर बल दिया गया है।

इराक के नैनवां प्रांत के तलअफ़र नगर को आतंकवादी गुट दाइश से आज़ाद कराने की कार्यवाही आरंभ होने के बाद इराकी विमानों ने इराक़ी फ़ोर्सेज़ का साथ देने की सिफारिश के उद्देश्य से इस नगर के ऊपर से हज़ारों पर्चे गिराये।

इराक की सशस्त्र सेना के सर्वोच्च कमांडर और प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने रविवार की सुबह एक विज्ञप्ति जारी करके तलअफर नगर को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही के आरंभ होने की आधिकारिक घोषणा की।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इराकी विमानों ने जो पर्चे तलअफर नगर पर गिराये उसमें जिस तरह आतंकवादी गुट दाइश का मूसिल नगर में अंत हुआ है उसी तरह तलअफ़र से भी सफाया करने पर बल दिया गया है और साथ ही इस शहर की जनता से अपील की गयी है कि वह इराक़ी फ़ोर्सेज़ का इस अभियान में साथ दें और ख़ुद को उस साज़िश से बचाएं जिसका इराक़ को सामना है।

इससे पहले इराकी सूत्रों ने सूचना दी थी कि तलअफर को आज़ाद कराने वाली कार्यवाही के आरंभ होने के अवसर पर आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने नगर के बहुत से घरों को खाली कर दिया है। इन सूत्रों के अनुसार यह कार्य तकफीरी आतंकवादियों ने तलअफर वासियों के मध्य अपने परिजनों को छिपाने के लक्ष्य से किया था।

शुक्रवार को ही स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के बहुत से जवान, सैनिक और इराकी पुलिस कर्मी सैनिक संसाधनों के साथ तलअफर नगर के स्वतंत्रता अभियान में भाग लेने के लिए इस नगर के पास पहुंच गये थे।

वर्तमान समय में इराक के तीन शहर तलअफर, हुवैजा और अलक़ाएम आतंकवादी गुट दाइश के कब्जे में हैं। MM