कोरिया से युद्ध की स्थिति में हम अमरीका के साथः ब्रिटेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47804-कोरिया_से_युद्ध_की_स्थिति_में_हम_अमरीका_के_साथः_ब्रिटेन
ब्रिटेन का कहना है कि उत्तरी कोरिया के साथ अमरीका का यदि युद्ध होता है तो हम अमरीका का साथ देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१७ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • कोरिया से युद्ध की स्थिति में हम अमरीका के साथः ब्रिटेन

ब्रिटेन का कहना है कि उत्तरी कोरिया के साथ अमरीका का यदि युद्ध होता है तो हम अमरीका का साथ देंगे।

ब्रिटेन के समाचारपत्र डेली स्टार ने अपने रविवार के अंक में लिखा है कि देश के अधिकारियों ने गोपनीय ढंग से वाइट हाउस को आश्वस्त किया है कि हमले की स्थिति में वे अमरीका के साथ हैं।  इस समाचारपत्र के अनुसार उत्तरी कोरिया के साथ युद्ध की स्थिति में ब्रिटेन, अमरीका को सबमैरीन तथा युद्धक विमानों के अतिरिक्त एेसे दक्ष सैनिक देने केे लिए भी तैयार है जो उत्तरी कोरिया के भीतर किसी भी स्थान पर सटीक हमला करने में सक्षम होंगे।

इसी प्रकार यह भी कहा जा रहा है कि कोरिया प्रायद्वीप में यदि युद्ध होता है तो ब्रिटेन की सेना, आसमान में ईंधन भरने में सक्षम अपने हवाई टैंकरों को अमरीका के हवाले कर सकती है।  रक्षा सूत्रों का कहना है कि अमरीका और उसके घटक इस समय उत्तरी कोरिया पर हमले की समीक्षा कर रहे हैं जिसका एक विकल्प, उत्तरी कोरिया के शासक किमजूंग ऊन पर हमला करना है।  हालांकि यह बात भी उल्लेखनीय है कि बहुत से अमरीकी विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरी कोरिया के साथ यदि अमरीका का युद्ध होता है तो व्यापक स्तर पर विनाश होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को कोरिया के नेता यह घोषणा कर चुके हैं कि वे इस शर्त के साथ गोआम में अमरीकी छावनी पर हमला करने से रुक सकते हैं कि अमरीका, कोरिया प्रायद्वीप पर तनाव न बढ़ाए।