आतंकवाद के ख़तरे से कोई नहीं बचेगा, रूस
-
24 अगस्त को मास्को में रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ कंबोडिया के विदेश मंत्री पार्क सोख़ोन के साथ
रूस ने कहा है कि सीरिया में आतंकवाद का ख़तरा सबके लिए ख़तरा है। रूस का कहना है कि मौजूदा हालात सिर्फ़ सीरिया और उसके आस-पास के राष्ट्र तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सभी देश इसकी चपेट में आएंगे।
इरना के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी गुटों की ओर से सचमुच ख़तरा है और वे यूरोप, अमरीका, दक्षिणी और केन्द्रीय एशिया में अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारियों के बयान से लगता है कि वॉशिंग्टन का भी सीरिया के विषय पर मॉस्को जैसा दृष्टिकोण होता जा रहा है और अमरीकी विदेश मंत्रालय ने हालिया दिनों में सीरिया में आतंकवाद से संघर्ष के संबंध में इसी तरह का दृष्टिकोण व्यक्त किया है।
रूसी विदेश मंत्री ने इस देश के अमरीका के साथ रिश्ते और उसके सीरिया के संबंध में सहयोग पर उसके प्रभाव के बारे में कहा कि सीरिया के विषय पर रूस का अमरीका के साथ व्यवहार ज़मीनी सच्चाई पर आधारित है।
सिर्गेई लावरोफ़ ने अमरीका-रूस के बच बढ़ते तनाव के मद्दनेज़र कहा कि मॉस्को ने अंतर्राष्ट्रीय मंच वॉशिंग्टन के ख़िलाफ़ निर्रथक संघर्ष और पाबंदियों का क्रम शुरु नहीं किया और हम उम्मीद करते हैं कि अमरीकी अधिकारी भी तर्कपूर्ण व्यवहार अपनाएंगे। (MAQ/N)