चीनी, भारत की यात्रा न करें
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48072-चीनी_भारत_की_यात्रा_न_करें
भारत में चीन के दूतावास ने शुक्रवार को एलान किया है कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा पर न आएं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २५, २०१७ १२:१० Asia/Kolkata
  • चीनी, भारत की यात्रा न करें

भारत में चीन के दूतावास ने शुक्रवार को एलान किया है कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा पर न आएं।

भारत और चीन के बीच बढ़ते मतभेदों के बाद शुक्रवार को चीनी दूतावास ने अपने देश के नागरिकों से कहा है कि वे फिलहाल भारत की यात्रा पर न जाएं।

चीनी दूतावास के बयान में भारत में रहने वाले चीनी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे भारत में सुरक्षा के नियमों का पूरा ख़याल रखें।  इस बयान में यह बात भी कही गई है कि चीनी नागरिक, भारत में इस देश की धार्मिक परंपराओं का पूरी तरह से ध्यान रखें।

उल्लेखनीय है कि भारत के सिक्किम प्रांत के डोकलान क्षेत्र को लेकर चीन और भारत के बीच तनाव में वृद्धि हुई है जो दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।