दाइश ने स्वीकार की मस्जिदे इमामे ज़मान पर हमले की ज़िम्मेदारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48086-दाइश_ने_स्वीकार_की_मस्जिदे_इमामे_ज़मान_पर_हमले_की_ज़िम्मेदारी
आतंकवादी गुट ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित इमामे ज़माना मस्जिद पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। इससे पहले तालेबान ने इस हमले में अपने हाथ होने का खण्डन किया था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २५, २०१७ १८:५८ Asia/Kolkata
  • दाइश ने स्वीकार की मस्जिदे इमामे ज़मान पर हमले की ज़िम्मेदारी

आतंकवादी गुट ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित इमामे ज़माना मस्जिद पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। इससे पहले तालेबान ने इस हमले में अपने हाथ होने का खण्डन किया था।

कुछ सशस्त्र लोगों ने शुक्रवार को उत्तरी काबुल के ख़ैरख़ाने क्षेत्र में स्थित मस्जिदे इमामे ज़माना पर हमला किया।  आक्रमणकारियों ने मस्जिद के भीतर कई लोगों को बंधक बना लिया था।  पुलिस ने कुछ बंधकों को स्वतंत्र कराने का दावा किया है किंतु समाचार लिखे जाने तक 40 नमाज़ियों के बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं थी।

मस्जिदे इमामे ज़मान में नमाज़ियों पर दाइश के हमले से पहले क्षेत्र में दो भीषण बम विस्फोट हुए।  इस हमले में कम से कम 16 नमाज़ी शहीद हो गए।  मस्जिद में शहीद होने की वालों की संख्या के बारे में अलग-अगल सूचनाएं आ रही हैं।  कुछ सूत्रों ने शहीद होने वाले नमाज़ियों की संख्या 50 तब बताई है।