राख़ीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 32
म्यांमार में पुलिस द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों पर किये गए हमले में अबतक 32 लोग मारे जा चुके हैं।
बेंकाक पोस्ट के अनुसार म्यांमार के राख़ीन प्रांत के रोहिंग्या मुसलमानों पर पुलिस के हमले में बहुत से मुसलमानों के मारे जाने की सूचना है। गुरूवार की रात रोहिंग्या मुसलमानों और पुलिस के बीच झड़पें आरंभ हो गई थीं जो शुक्रवार तक जारी रहीं।
म्यांमार के सूत्रों का कहना है कि रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा 20 पुलिस स्टेशनों पर हमला करने के बाद सुरक्षाबलों ने उनके विरुद्ध कार्यवाही की। म्यांमार की सरकार ने बयान जारी करके बताया है कि बंगाली अतिवादी आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशनों पर हमले किये। इस बयान में यह कहा गया है कि लगभग 150 आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशनों पर घुसने के प्रयास किये।
ज्ञात रहे कि रोहिंग्या मुसलमानों की ओर से हमले पर आधारित म्यांमार सरकार का यह बयान एेसी स्थिति में शुक्रवार को सामने आया कि जब संयुक्त राष्ट्र के भूतपूर्व महासचिव कूफ़ी अनान ने रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति की समीक्षा के लिए क्षेत्र की यात्रा की है। कूफी अनान की रिपोर्ट में म्यांमार की सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह राख़ीन प्रांत की स्थिति पर नज़र रखते हुए वहां पर सुधार के लिए काम करे। अनान की रिपोर्ट के अनुसार एेसा न करने की स्थिति में म्यांमार में व्यापक स्तर पर अतिवादी कार्यवाहियों की संभावना पाई जाती है।