रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ़ म्यांमार सैनिकों के हमले जारी
म्यांमार के राखीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ के इस देश के सैनिकों के हमले जारी हैं।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के एक सीमा कमांडर ने बताया है कि म्यांमार के सैनिकों ने इस देश के पश्चिम में स्थित राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया है।
बांग्लादेश के सीमा कमांडर मन्ज़ुरूल हसन ख़ान ने कहा है कि म्यांमार के सैनिकों ने उन रोहिंग्या मुसलमानों को मोर्टार गोलों और गोलियों से निशाना बनाया जिन्होंने बांग्लादेश के शून्य सीमावर्ती क्षेत्रों की ऊंचाइयों पर शरण ले रखा था।
इस हमले में जानी नुकसान के बारे में अभी कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है।
पिछले शुक्रवार से अब तक म्यांमार के सैनिकों ने राखीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हो हमला आरंभ कर रखा है उसमें अब तक कम से कम 92 मुसलमान मारे जा चुके हैं।
ज्ञात रहे कि म्यांमार के राखीन प्रांत में इस देश के सैनिकों की संख्या में वृद्धि हो जाने और मुसलमानों के दमन में गति आ जाने के कारण हज़ारों रोहिंग्या मुसलमान अपना घर बार छोड़ कर बांग्लादेश भाग गये हैं। MM